कुमाऊं को जोड़ने वाली लाइफ लाइन रानीबाग़ पुल का एक हिस्सा भारी बारिश से क्षतिग्रस्त

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- उत्तराखंड में बारिश कहर बरपा रही है, भारी बारिश के चलते एक तरफ रानीबाग में पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है तो दूसरी तरफ हल्द्वानी- नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग 109 डोलमार के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो रहा है, लगातार मलबा गिरने से जाम के हालात पैदा हो गये हैं पुलिस पिछले 3 घण्टो से मलबां हटाने के काम मे जुटी है, लगातार बारिश के चलते मलबा गिरने से आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गयी है।

रानीबाग पुल का एक हिस्सा ढह जाने के बाद भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा ने क्षतिग्रस्त पुल का जायजा लिया, विधायक ने लापरवाह अधिकारियों को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई और पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के आदेश दिये, राम सिंह कैड़ा ने कहा कि लापरवाह अधिकारी की शिकायत उन्होंने मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा दी है क्योंकि पूल को बनने में काफी लंबा समय लग रहा है और दूसरी तरफ अधिकारियों की लापरवाही के बाद आज इस तरह की घटना सामने आई है… क्योंकि हल्द्वानी से भीमताल और भीमताल से हल्द्वानी जाने वाले लोग रास्ते में ही फंस गए हैं, कई बीमार लोगों को भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है… लिहाजा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाए जिससे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें दूर हो सके उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page