आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हेम आर्या ने तेज किया चुनावी प्रचार , जनता से संपर्क कर मांगे वोट

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive. com ) – आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हेम आर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत गरमपानी व खैरना में जनसंपर्क किया, तथा पार्टी की टोलियों ने विधानसभा के हर क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

हेम आर्या ने जनता से वोटों की अपील करी और नैनीताल की जनता से जुड़ते हुए प्रत्याशी हेम आर्या ने कहा की राजनीति के क्षेत्र में आने का उनका मकसद सिर्फ जनता की सेवा है , लेकिन भाजपा एवम कांग्रेस पार्टियों ने मुझे सिर्फ धोखा दिया, लेकिन अब आप पार्टी ने मोका दिया है । मैं इस समय नैनीताल के विकास को लेकर अत्यंत गंभीर हूं। आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद बहुत सारे कार्य किए जाएंगे। जिन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। पलायन के गंभीर मुद्दे को लेकर रोजगार संबंधी समस्या को पूरी तरीके से हल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन नैनीताल में आयोजित ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम में सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान


शिक्षा व्यवस्था इतनी अच्छी की जाएगी कि अन्य राज्यों के छात्र भी उत्तराखंड को एक विकल्प के रूप में चुने ।स्वास्थ्य व्यवस्था 24 घंटे मुहैया कराई जाएगी ताकि इलाज के लिए किसी को किसी दूसरी जगह और अन्य किसी राज्य में ना जाना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, थाना तल्लीताल/भीमताल पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही


और जनता को भी इस बार पूरा विश्वास है कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आकर इन सारी समस्याओं को हल करेगी। आम आदमी पार्टी में लोग हर रोज जुड़ रहे हैं ।इस बार पार्टी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है बीजेपी और कांग्रेस का खाता इस बार नहीं खुलने वाला है ।क्योंकि इन दोनों राष्ट्रीय दलों ने जनता के विकास के लिए ऐसी कोई कार्य नहीं किए जिससे कि जनता आगे बढ़े, उत्तराखंड आगे बढ़े ।नेताओं ने सिर्फ अपना उल्लू सीधा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीष्म ऋतु एवं लू के दृष्टिगत पेयजल संरक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page