थालसेवा में पहुँच डीएम गर्ब्याल ने सराहा टीम के प्रयासों को

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- थालसेवा में शनिवार को अचानक जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल पहुंचे,उन्होंने टीम थालसेवा के कार्यो को देखा और कहा ” आपकी सेवा काबिले तारीफ है”! डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के साथ थालसेवा परिसर पहुंचे।
उन्होंने भोजन वितरण व्यवस्था को देखा और भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता को भी बरखा।


श्री गर्ब्याल ने भोजन बनाने वाले शेफ टीम से भी बातचीत की, कितना भोजन बनता है? कैसे बनता है आदि विषयों की जानकारी ली। टीम थालसेवा के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा से उन्होंने फंडिंग और अन्य सेवाओ की जानकारी ली। श्री मानसेरा ने उन्हें बताया कि शहर के बेहद जरूरतमन्दों के लिए वैन से भोजन ,रोज भेजा जा रहा है और रात्रि में भी भोजनसेवा जरूरतमन्दों के लिए निःशुल्क दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर


श्री गर्ब्याल ने वस्त्र सेवा का भी अवलोकन किया और जानकारी हासिल करते हुए कहा कि ” आपकी टीम दिल से सेवा भाव से काम कर रही है।श्री गर्ब्याल और अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने दो दिन की सेवा भी आरक्षित की। टीम थालसेवा की तरफ से अतुल वर्मा, संजय बग्गा, राकेश पांडेय,दयाल पांडेय, सुनील सूरी,परवीन मित्तल, विक्रम सिंह, देवी, दिनेश आर्य महेंद्र जड़ौत, हर सिंह कफलिया आदि ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page