जल-स्त्रोतों एवं गधेरों को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही – डॉ हरीश बिष्ट

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज विकासखंड भीम ताल में ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट द्वारा जल निगम एवम जल सस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। इसमें विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पूरे ब्लॉक को वर्षा ऋतु में शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। वर्षा का मौसम है , ऐसे में जल जनित बीमारीयो से बचा जा सके, साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रहे कार्यों के बारे में भी चर्चा हुई।

ब्लॉक प्रमुख डॉ बिष्ट ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक ग्रामवासी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा की पंचायतों में सड़क के किनारे जल स्रोतों में गधेरो में कूड़ा इत्यादि आजकल जिनके द्वारा फेका जा रहा है, उनके खिलाफ अति शीघ्र कार्यवाही की जायेगी बैठक मे खo विo अधिo रमेश भट्ट जी सहायक खo विo अधिo पंत जी, अधीक्षण अभियंता जल निगम एस सी भट्ट जी सहायक अभियंता भास्कर सुयाल जी,सहित प्रधान पूरन चंद्र भट्ट, प्रदीप आर्य , दिनेश आर्य नवीन क्वीरा आदि उपस्थित रहे , वही प्रमुख जी द्वाराअन्य विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page