नैनीताल में बर्फबारी के बाद बिजली पानी की दिक्कतों से बढ़ी समस्याएं , अधिकारी फ़ोन उठाने को तैयार नहीं

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – नैनीताल में बीते 3 दिनों पूर्व हुई भीषण बर्फबारी के बाद जहां मौसम साफ हो गया है , वहीं नगर के कई क्षेत्रों में जमा बर्फ से आम जन जीवन की दुश्वारियां भी बढ़ गयी है । कि स्थानों पर बीते 3 दिनों से बिजली पानी का संकट बना हुआ है । ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली की लाइनों में पेड़ गिर गए हैं वहीं बिजली पानी की सप्लाई नहीं होने से ठंड में जीवन कठिन हो गया है ।

नगर के अयारपाटा क्षेत्र से सभासद मनोज साह जगाती ने बिजली विभाग के कार्यालय में शिकायत के लिए जब कॉल किया तो कई बार मिलाने के बावजूद भी नंबर नहीं उठ पाया । उन्होंने कहा कि एक तरफ जिला प्रशासन ने जिले के सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के आदेश दिए थे , लेकिन प्रशासन के दावे खोकले साबित हो रहे हैं । अधिकारी सुनने को ही तैयार नहीं हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

वहीं नगर के तल्लीताल बाजार क्षेत्र में भी बीते 3 दिनों से बिजली पानी की दिक्कत आ रही है । स्थानीय रेस्टॉरेंट व्यवसायी राजू मेहरा ने कहा है कि बीते 3 दिनों से बाजार क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है , वहीं बिजली की भी बिना बताये अघोषित कटौती हो रही है । जिससे रोजमर्रा के काम एवम व्यवसाय पर फर्क पड़ रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page