अजब गज़ब : शहरी विकास विभाग में हुए तबादले मात्र कुछ घंटों के भीतर ही हुए निरस्त , सीएम धामी ने लगायी रोक

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड में शहरी विकास विभाग द्वारा विभिन्न निकायों के किये 74 तबादले के आदेश 24 घंटे के भीतर ही निरस्त भी कर दिए गए हैं। शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा किये गए इन आदेशों में कई अधिशासी अधिकारियों सहित निकायों के कई कर्मचारी शामिल थे। मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल कूड़ा निस्तारण की तकनीकी सीखने शहरी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन एवं कई अन्य अधिकारियों के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश गए हुए हैं और जाने से पहले यह लिस्ट जारी की गयी थी। लेकिन बीते दिवस इस आदेश के जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने इस लिस्ट पर रोक लगा दी है।

इस लिस्ट के जारी होने के कुछ घंटों के भीतर ही रोक लग जाने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों तक में कई अटकलों का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव और तीनपानी लालकुआं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page