अमित शाह की हैदराबाद में सुरक्षा चूक, गृह मंत्री के काफिले के आगे टीआरएस नेता ने लगाई कार, कहा- गलती से रुकी थी
हैदराबाद (nainilive.com) – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक हुई है. शनिवार को हैदराबाद में उनके काफिले के आगे टीआरएस नेता ने अपनी कार लगा दी. हालांकि, गृह मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने इसे तुरंत हटवा दिया. टीआरएस नेता की पहचान गोसुला श्रीनिवास के रूप में हुई है.
घटना के बाद श्रीनिवास ने कहा कि कार काफिले के आगे अचानक रुक गई थी. जब तक मैं कुछ समझ पाता, तब तक गृह मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उसमें तोडफ़ोड़ की. मैं पुलिस अधिकारी से मिलूंगा और कार्रवाई करने के लिए कहूंगा.
13 दिन में सुरक्षा चूक का दूसरा मामला
13 दिन के भीतर अमित शाह की सुरक्षा में चूक का यह दूसरा मामला है. इससे पहले 4-5 सितंबर को महाराष्ट्र दौरे पर भी शाह की सुरक्षा में चूक हुई थी. शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा था. जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने उसे 2-3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.
हैदराबाद मुक्ति दिवस में भाग लेने पहुंचे शाह
अमित शाह हैदराबाद मुक्ति दिवस में भाग लेने के लिए तेलंगाना दौरे पर हैं. उन्होंने पहले दिन सिकंदराबाद आर्मी मैदान में रैली को संबोधित किया. शाह ने टीआरएस पर निशाना साधते हुए कहा- भारत को तो आजादी 1947 में मिल गई थी, लेकिन हैदराबाद पर आज भी निजामों का राज है.
ब्रीफकेस बैलिस्टिक शील्ड कवर के साथ जेड+ सिक्योरिटी
2019 में शाह के गृह मंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी. शाह को जेड+ सिक्योरिटी के साथ-साथ ब्रीफकेस बैलिस्टिक शील्ड का भी कवर दिया गया था. ये एक पोर्टेबल बुलेट प्रूफ शील्ड या पोर्टेबल फोल्ड आउट बैलिस्टिक शील्ड होती है, जिसे हमले के दौरान खोला जा सकता है. जेड+ सिक्योरिटी के तहत शाह के साथ 24 से 30 कमांडो हर वक्त होते हैं.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun