अमूल और मदर डेयरी ने फिर बढ़ाये दूध के दाम, दो रुपये प्रति लीटर का किया इजाफा

Share this! (ख़बर साझा करें)

दिल्ली (nainilive.com) –  देश की प्रमुख डेयरी प्रोडक्ट कंपनियां अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. नई कीमते बुधवार 17 अगस्त से लागू होगी. कीमतों में बढ़त के बाद से अब अमूल के हर लीटर पर ग्राहकों को 2 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. फेडरेशन के अनुसार महंगे पशु आहार की वजह से बढ़ती लागत को देखते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है. वहीं मदर डेयरी ने भी कल से ही इतनी ही बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है. नए दामों के अनुसार अमूल शक्ति दूध अब 50 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, अमूल गोल्ड अब 62 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा 56 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिलेगा. अमूल दूध के ये नए रेट कल से पूरे देश में प्रभावी होंगे. फेडरेशन के अनुसार नई कीमतें गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र क्षेत्र, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई आदि में लागू होंगी.

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

इसके साथ ही मदर डेयरी ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी की है. मदर डेयरी ने दिल्ली एनसीआर में बुधवार से कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का ऐलान किया है. बढ़त के बाद फुल क्रीम दूध 61 रुपये प्रति लीटर, टोंड दूध की कीमत 51 रुपये प्रति लीटर और डबल टोंड की कीमत 45 रुपये प्रति लीटर होगी वहीं गाय का दूध अब 53 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित

अमूल ने अपने बयान में कहा कि बढ़ती लागत को देखते हुए हमारे सदस्य संघों ने किसानों के लिए कीमतों में बढ़त की थी. इसका कुछ हिस्सा अब ग्राहकों को बढाया गया है. रूस यूक्रेन संकट की वजह से जिन उत्पादों की दुनिया भर में किल्लत हुई है उसमें पशुओं का चारा भी शामिल है. इससे दुनिया भर में इसकी कीमतें काफी बढ़ गई हैं. जिसका असर देश में भी सप्लाई और कीमतों पर पड़ा है, और दूध उत्पादन में लगे किसानों की लागत बढ़ी है.

यह भी पढ़ें 👉  रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page