हल्द्वानी के अनिल भट्ट ने किया कमाल, सोलर प्लांट से पैदा की बिजली

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी (nainilive.com) – हल्द्वानी शहर के रहने वाले अनिल भट्ट ने स्वरोजगार सब्सिडी पर लोन लेकर एक अच्छी पहल शुरू की है. उन्होंने सरकार की मदद लेकर सोलर प्लांट लगाया हैं. अनिल भट्ट ने आत्मनिर्भरता का संकल्प लेते हुए मुख्यमंत्री स्वरोजगार सोलर स्कीम के तहत अपनी बंजर भूमि में 300 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाया.

प्लांट से बिजली उत्पादन कर विद्युत विभाग को बिजली बेचने का काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने खेत में 300 किलोवाट सोलर पावर प्लांट की स्थापना कर अब हर महीने बिजली का उत्पादन कर विद्युत विभाग को डेढ़ लाख से दो लाख रुपए की बिजली बेचते हैं. वह खुद आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ दूसरों को रोजगार भी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन

अनिल भट्ट ने बताया की उनकी जमीन जंगल से लगी हुई है. और हल्द्वानी शहर में आए दिन बिजली कटौती से हल्द्वानी की जनता भी परेशान है. ऐसे में मैंने सरकार की मदद से 300 किलोवाट सोलर पावर प्लांट की स्थापना की और अब मैं हर महीने सोलर प्लांट से बिजली पैदा कर विद्युत विभाग को बेच रहा हूं. साथ ही अनिल भट्ट ने ये भी बताया कि मैं स्वरोजगार अपनाकर अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहा हूं.

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page