आत्मनिर्भर बनी हल्दूचौड़ की सीमा आर्या, महिलाओं के लिए बनी मिसाल

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com )- जनपद नैनीताल के विकासखंड हल्द्वानी के हल्दूचौड़ निवासी सीमा आर्या आज आत्मनिर्भर महिला के रूप में समाज के सामने मिसाल बनी हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित REAP परियोजना से उन्हें 75,000 रुपये की सहायता राशि मिली। इस राशि में से 22,500 रुपये की सब्सिडी भी सरकार द्वारा दी गई।

इस सहयोग से सीमा ने साइकिल रिपेयरिंग और टायर वर्क की दुकान खोली। साथ ही दुकान के लिए आवश्यक कंप्रेशर और टायर भी खरीदे। मेहनत और लगन से काम शुरू करने के बाद अब सीमा हर महीने 20 से 22 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

केवल इतना ही नहीं, सीमा ने अपने व्यवसाय से दो अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। वह बताती हैं कि यह सब राज्य सरकार की योजनाओं और REAP परियोजना से मिली मदद के कारण ही संभव हो पाया। सीमा आर्या ने सरकार और REAP परियोजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें नया जीवन दिया है और आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

आज सीमा की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत की कहानी है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि राज्य सरकार की योजनाएँ वास्तव में लोगों को रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रही हैं।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page