नैनीताल जिला पंचायत चुनावों में हुई घटनाओं की आयुक्त दीपक रावत करेंगे जांच , यहां दर्ज कराएं बयान👇👇
नैनीताल ( nainilive.com )- जनपद नैनीताल के थाना बेतालघाट के अन्तर्गत क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख निर्वाचन-2025 में भुजान-बेतालघाट-गर्जिया मोटर मार्ग में हुई गोलाबारी की घटना तथा थाना तल्लीताल के अन्तर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के दिन कानून व्यवस्था प्रभावित होने की मजिस्ट्रियल जांच हेतु उत्तराखण्ड शासन, गृह अनुभाग द्वारा आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल, नैनीताल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
उक्त आदेश के क्रम में आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त घटनाओं से सम्बन्धित कोई तथ्य, साक्ष्य / बयान दर्ज कराने हों तो वह व्यक्ति एक सप्ताह अन्तर्गत कार्यालय आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल नैनीताल / कैम्प कार्यालय, खाम बंगला, हल्द्वानी में कार्यालय कार्य अवधि पूर्वाहन समय 10:00 बजे से अपराहन समय 05:00 बजे तक उनके समक्ष उपस्थित होकर साक्ष्य सहित बयान अंकित करा सकते हैं।
कार्यालय आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल, नैनीताल का दूरभाष नम्बर- 05942 235750 आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी का दूरभाष नम्बर- 05946 225589
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग