इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पन्त ने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन, सेल्फी पॉइंट में ली सेल्फी

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , बरेली ( nainilive.com )- पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पन्त ने 23 जुलाई-2021 से जापान में प्रारंभ हो रहे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में लगें सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) श्री विवेक गुप्ता, मंडल क्रीडा सचिव श्री सनत जैन सहित मंडल के शाखा अधिकारी पर्यवेक्षक एवं खिलाड़ियों ने भी सेल्फी लेकर टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को चियर किया।

उल्लेखनीय है कि भारत में खेल-कूद की गतिविधियों में भारतीय रेल का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल में भारतीय रेल के अनेक खिलाड़ी सम्मिलित है। विदित हो कि इज्जतनगर मंडल की धावक प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर रेलवे एवं देश का मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी अल्मोड़ा में हुआ सम्पन्न
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page