कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी शहादत को किया याद

कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी शहादत को किया याद

कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी शहादत को किया याद

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com ) – पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी कारगिल विजय दिवस को पूर्व सैनिको द्वारा शौर्य दिवस के रूप में मना रहे हैं, आज कारगिल विजय दिवस को 21 साल पूरे हो गए हैं, जिसको हम सभी शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं, आज के दिन कारगिल में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी शहादत को याद किया जाता है।

आज नैनीताल रोड स्थित शहीद स्थल पर पूर्व सैनिक कल्याण विभाग द्वारा कारगिल शहीद जवानों को याद करते हुए शौर्य दीवार पर आर्मी के अफसर और पूर्व अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्प चक्र अर्पित किया गया। इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी, हल्द्वानी आर्मी कैंट के सेना के अफसर प्रशासन ने पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने कारगिल में शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी शहादत को याद किया, नैनीताल जनपद में कारगिल युद्ध के दौरान एक अफसर और चार जवान शहीद हुए थे, जिनकी शहादत को सभी ने याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page