प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण को हटवाने के लिए जारी किया नोटिस
संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते 22 मार्च लॉक डाउन के बाद से नगर में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण पर अब जाकर चला प्राधिकरण का डंडा।


सोमवार को प्राधिकरण की टीम द्वारा नगर के मल्लीताल नानक होटल के पीछे हो रहे अवैध निर्माण को जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा, अवैध निर्माण कर रहे भवन स्वामी को नोटिस दिया कि, जल्द से जल्द इसको ध्वस्त किया जाए। अन्यथा प्राधिकरण की टीम को इसे ध्वस्त करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

जिला विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता कमल जोशी ने बताया कि सूचना मिली थी कि, मल्लीताल नानक होटल के पीछे सीमा बेग के यहाँ पर अवैध निर्माण हो रहा है। जिसके बाद सोमवार सुबह मौके पर पहुँच कर उनको निर्माण कार्य को ध्वस्त करने का नोटिस जारी कर दिया गया है।

इस दौरान चंदन सिंह महेश जोशी मौके पर मौजूद रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान
बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई