बिग बिग ब्रेकिंग – कांग्रेस को लगा झटका , महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या हुई भाजपा में शामिल
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – बीते दिनों से उत्तराखंड की राजनीति में चल रहा उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात्रि हरक सिंह रावत के भाजपा से बर्खास्तगी के बाद अब उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने पार्टी को बाय -बाय कह दिया है। आज देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा को ज्वाइन कर लिया। यहाँ बताते चलें कि सरिता आर्या ने नैनीताल विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टिकट को लेकर दावेदारी की थी , जिसको लेकर पार्टी ने उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वह महिलाओं के कांग्रेस पार्टी में प्रतिनिधित्व एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बेटी , हूँ लड़ सकती हूँ के आह्वान को उत्तराखंड की महिलाओं के लिए भी मांग रही थी , लेकिन पार्टी में उनकी मांग को दरकिनार कर दिया गया था। जिसको लेकर अनेकों नैनीताल की पूर्व विधायक रहीं व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या , कांग्रेस में संजीव आर्या की वापसी के बाद से ही असहज महसूस कर रही थी। कई मंचों पर विरोध की आवाज बुलंद करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी उनको मना नहीं पायी जिसके बाद आज उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सरिता आर्या की गिनती बेहद शालीन एवं सरल राजनेताओं में की जाती है। वहीँ महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी बीते 5 वर्षों में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचार को महिलाओं के मध्य ऐसे समय में पहुंचाने का काम किया था , जब सूबे में उनकी सरकार नहीं थी. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रवायत की बेहद करीबी माने जाने वाली सरिता आर्या के बीजेपी ज्वाइन करने से निश्चित रूप कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा
आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी