बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के तबादले ,
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में आज आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की गयी , जिसमे बड़े पैमाने पर अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। कुछ अधिकारियों के महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है , वहीँ कुछ अधिकारियों को अहम् जिम्मेदारी दी गयी है। आज जारी लिस्ट में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। दिलीप जावलकर को स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली बनाया गया है एवं उनसे सचिव धर्म एवं संस्कृति का पदभार वापस लिया गया है। एसए मुरुगेशन से सचिव लघु सिंचाई का पदभार वापस लिया गया है। डॉ पंकज पांडे को सचिव गन्ना- चीनी एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन की अतिरिक्त जिम्मेदरी दी गयी है। हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव लघु सिंचाई व धर्म एवं संस्कृति की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। भूपाल सिंह मनराल से सचिव सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। चंद्रेश कुमार यादव से सचिव गन्ना- चीनी एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। दीपक रावत को कुंभ मेला अधिकारी हरिद्वार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। विजय कुमार यादव को निदेशक कौशल विकास प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

डॉ आर राजेश कुमार से निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण का दायित्व वापस लेते हुए उन्हें सीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। विनय शंकर पांडे को जिलाधिकारी हरिद्वार और उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण बनाया गया है। विनोद कुमार सुमन को सचिव सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री सी रविशंकर से जिलाधिकारी हरिद्वार का दायित्व वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव वित्त चिकित्सा चिकित्सा शिक्षा एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा का दायित्व दिया गया है। आनंद स्वरूप से जिलाधिकारी पिथौरागढ़ का दायित्व वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव ग्राम्य विकास, आयुक्त ग्राम्य विकास एवं निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष कुमार श्रीवास्तव को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान व तकनीकी की जिम्मेदारी दी गई है।

नितिन भदौरिया से जिलाधिकारी अल्मोड़ा का पदभार वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष चौहान को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है। स्वाति भदौरिया को अपर सचिव नागरिक उड्डयन बनाया गया है। वंदना सिंह को जिला अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। हिमांशु खुराना को जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। आशीष भट्टगाई को मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर बनाया गया है। सविन बंसल को परियोजना प्रबंधक यू ई ए पी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
रामविलास यादव से अपर सचिव समाज कल्याण का दायित्व हटाया गया है। झरना कमठान को अपर सचिव समाज कल्याण एवं प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। प्रताप सिंह शाह को अपर सचिव राज्य संपत्ति एवं राज्य संपत्ति अधिकारी का दायित्व दिया गया है , वहीँ उनसे अपर सचिव युवा कल्याण वापस ले लिया गया है। अरुणेंद्र सिंह चौहान से प्रबंध निदेशक हिलटरों एवं निदेशक आइटीडीए वापस लेकर उन्हें अपर सचिव वित्त का दायित्व दिया गया है।

बाध्य प्रतीक्षारत अभिषेक रुहेला को आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। योगेंद्र यादव को अपर सचिव सैनिक कल्याण एवं सिंचाई , देव कृष्ण तिवारी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग, प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। सुरेश जोशी से अपर सचिव समाज कल्याण, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग का दायित्व वापस लिया गया है। अतर सिंह को अपर सचिव लोक निर्माण का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। बाध्य प्रतीक्षारत वेदी राम को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन एवं तकनिकी शिक्षा का दायित्व दिया गया है। संजय सिंह टोलिया को निदेशक जनजाति निदेशालय का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun