बिग ब्रेकिंग: समलैंगिंक तीन लड़कियों में से एक ने नैनीझील में लगाई छलांग, देवदूत बन नैनीताल की चीता पुलिस ने बचाया

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- धीरे धीरे करके अब सरोवर नगरी में भी समलैंगिक युवक युवतियों का तादाद बढ़ती जा रही है। नगर में शनिवार दोपहर तीन नाबालिग समलैंगिक युवतियों द्वारा एक दूसरे को पाने के चाहत में एक ने नैनीझील में छलांग लगा दी लेकिन चीता पुलिस व जल पुलिस की ततपरता से युवती को बचा लिया गया।

शनिवार दोपहर को चिता पुलिस में तैनात शिवराज सिंह राणा को कुछ लोगो द्वारा सूचना दी गई कि,पाषाण देवी मंदिर के पास तीन लडकिया आत्म हत्या करने की बात कर रही है।सूचना मिलने पर तुरंत शिवराज मौके पर पहुँचे तो तब तक उनमे से एक द्वारा झील में छलांग लगा दी थी।लेकिन उसको बचा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शिवराज ने बताया कि दो लडकिया नैनीताल की है जबकि तीसरी भवाली की है। जब लड़कियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे तीनों आपस में एक दूसरे से प्यार करते है। भवाली वाली के साथ कौन रहेगा इस बात पर आज उनकी बहस हो गई,जिसके चलते एक ने झील में कूद लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

शिवराज सिंह ने बताया कि तीनों लडकिया नाबालिग है इसलिए तीनो को परिवारों को मौके पर बुलाकर लड़कियों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page