बड़ी खबर – उत्तराखंड में अब बैंक खुलेंगे 2 बजे तक, विवाह समारोह में भी 50 लोगो को अनुमति

नैनीताल में आज कोरोना के रिकॉर्ड 76 मामले आये सामने

नैनीताल में आज कोरोना के रिकॉर्ड 76 मामले आये सामने

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , (nainilive.com) – कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शासन की ओर से लगातार कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। गुरुवार को उत्तराखंड के सभी सरकारी दफ्तरों को 3 दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा निजी कॉलेज और स्कूलों को भी बंद करने का फैसला ले लिया गया है।

वहीं एक बड़ी खबर बैंकों से आ रही है। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैंक अब केवल 4 घंटे के लिए ही खुलेंगे। अब सभी बैंक  सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे खुले रहेंगे ,जबकि बैंक अपने बैंक सम्बन्धी सभी कार्य 04 बजे ख़त्म कर बैंक बंद करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश

राज्य स्तरीय बैंक समिति ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया है। जिस तरीके से राज्य में कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए यह फैसला बिल्कुल सही है। बैंक में लगातार लोगों की भीड़ रहती है।समिति के आदेश में यह भी कहा गया है कि बैंक में केवल 50% कर्मचारी ही दफ्तर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

विवाह समारोह में भी 50 लोगो को अनुमति

उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार रात कैबिनेट की बैठक में नियमों में फिर बदलाव किया है। राज्य में होने वाले शादी-समारोह आदि में अब 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। पहले 200 लोगों को अनुमति थी, जिसे घटाकर सप्ताहभर पहले 100 लोग कर दिए थे। अब इनकी संख्या और घटा दी। सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि शाम को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हुई मंत्री परिषद की बैठक में राज्य में कोरोना की स्थिति पर गहन मंथन किया गया।सरकार फिलहाल अभी लाकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page