मौसम विभाग की आयी बड़ी चेतावनी , भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना ( Heavy Rain Alert ) , देखें कौन कौन से हैं यह जिले

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के साथ ही एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जनपदों में आज और कल यानी 28 और 29 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ( Weather alert ) जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है। आज दोपहर से ही नैनीताल में काफी तेज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज 28 अगस्त को राज्य के देहरादून ,टिहरी, पौड़ी ,नैनीताल , चंपावत और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert ) जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार और बिजली गर्जन की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

29 अगस्त को नैनीताल चंपावत और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही देहरादून टिहरी पौड़ी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान नदी नालों के किनारे लोगों को सतर्क रहने , संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन , चट्टान गिरने तथा सड़क बाधित होने की संभावना व्यक्त की है पहाड़ी क्षेत्रों में नदी नालों के जल स्तर में वृद्धि तथा निचले इलाकों में जलभराव की संभावना बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 अवैध और 123 बंद मिले
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page