जनहित संस्था नैनीताल ने किया सदभावना भोज कार्यक्रम का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- जनहित संस्था नैनीताल द्वारा आज दिनांक 27 अप्रैल, 2024 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदभावना भोज का आयोजन किया गया। आज के सदभावना भोज के आयोजन में संस्था के समस्त पदाधिकारियों के अलावा सभी सदस्य व स्थानीय स्तर के गणमान्य व्यक्तियों व बुद्धिजीवियों द्वारा भागीदारी की गई।

जनहित संस्था नैनीताल द्वारा उक्त कार्यक्रम के साथ ही रोटरी इन्ट्रेक्ट क्लब, लौंग व्यू पब्लिक स्कूल तल्लीताल नैनीताल के सौजन्य से स्थानीय स्तर के निर्धन परिवार के व्यक्तियों के लिए वस्त्र (कपडो) वितरण जनहित संस्था के माध्यम से आज के कार्यक्रम के कम में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहवर्धक स्थिति में सम्पादित किया गया। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के सौजन्य से व्यक्तिगत रूप से भी निर्धन व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही

आज के “सदभवना भोज” के आयोजन में संस्था के पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा स्थानीय स्तर पर अनेकों व्यक्तियों द्वारा, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व बच्चों की उपस्थिति अपेक्षा से कही अधिक संस्था के कार्य कलापों की द्वष्टिसे अत्यन्त उत्साहित रहा। संस्था आशा करती है कि भविष्य में भी अपने कार्यक्रमों के माध्यम से जनसामान्य के मुद्रदो व विषयों पर सकारात्मक रूप से उत्कृष्ठ कार्य करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

जनहित संस्था के मीडिया प्रभारी जी०के०ए गौरव बब्बी के अनुसार आज के उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों को समाप्त करने में संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव महेश चन्द्र आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज सनवाल, के अतिरिक्त श्रीमती दिव्या साह, श्रीमती रीता बिष्ट, देवकी कुँवर, सुश्री स्निगधा साह, अशोक तिवारी, भुवन कुमार आर्य, विकम रावत, वकीउद्वी, अमित रस्तोगी, विजय साह, प्रमोद सहदेव. प्रदीप कुमार, सिद्वार्थ सिंह बिष्ट, भोला दत्त तिवारी, नन्द लाल, श्रीमती चम्पा, विमल चौधरी, मोहित लाल साह, के अलावा अनेक सदस्य उपस्थित थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page