भाजयुमो नैनीताल ने किया भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य को भारी मतों से जिताने का आह्वान

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नैनीताल विधासभा भाजपा विधायक प्रत्याशी श्रीमती सरिता आर्य के साथ युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में नैनीताल मंडल , भवाली मंडल, गरमपानी मंडल , बेतालघाट मंडल, अध्यक्षों एवं विधानसभा मे निवास करने वाले मोर्च के जिले पदाधिकारियो के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गयी। बैठक का संचालन जिला मंत्री मोहित लाल साह के द्वारा किया गया।


बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश सिंह रजवार ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के दम पर विधानसभा नैनीताल को भारी मतों से जितने वाले है व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ को बूथ बूथ जाकर प्रचार करने का आह्वाहन किया। इस दौरान विस्तारक विधानसभा नैनीताल आलोक तिवारी , उपाध्यक्ष गौरव जोशी , जिला मंत्री मोहित साह , पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा जीवंती भट्ट , पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रीना मेहरा , जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी त्रिवेंद्र साह , जिला सह मीडिया प्रभारी आकांक्षा तिवारी ,नगर मंडल अध्यक्ष नैनीताल आशु उपाध्याय ,मंडल अध्यक्ष भवाली धीरेंद्र रावत , मंडल अध्यक्ष गरमपानी नरेंद्र बिष्ट ,मंडल महामंत्री बेतालघाट चंद्रप्रकाश सहित तीनो मंडलो के पदाधिकारिगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  तीसरी पुण्य तिथि पर नैनीताल के पत्रकारों ने दी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित को श्रद्धांजलि
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page