भाजपा महिला मोर्चा ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, रोहित आर्य के समर्थन में मांगे वोट
गरमपानी ( nainilive.com)- भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को गरमपानी क्षेत्र के डोब, मझेड़ा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी रोहित आर्य के समर्थन में मतदान की अपील की । महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा सरकार के कार्यों को जनहितकारी बताया । कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण और क्षेत्रीय विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है ।कहा कि भाजपा की नीतियां जनहित पर केंद्रित हैं और पार्टी प्रत्याशी रोहित आर्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
महिला मोर्चा ने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं । इस दौरान विधायक सरिता आर्या भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा जिला महामंत्री प्रगति जैन ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट जिला कार्यकारणी सदस्य शिवांशु जोशी आनन्द सिंह बिष्ट राजेंद्र सिंह बिष्ट कुंदन सिंह किसन राम दान सिंह हालसी ललिता बिष्ट बसंती देवी शांति देवी आदि मौजूद रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा
आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी