भीमताल में भाजपा कार्यकर्ता हुए एकजुट , पुराने कार्यकर्ता को ही टिकट देने की उठाई मांग

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव नजदीक आते आते राजनैतिक सरगर्मियां भी तेज हो गयी है। एक ओर जहाँ कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्या एवं पुत्र संजीव आर्या के भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने से भाजपा को झटका लगा है , वहीँ अब अन्य दलों से भाजपा में आये नेताओं के कारण भी बेचैनी बढ़ रही है। ऐसा ही कुछ हाल में भीमताल के निर्दलीय विधायक का भाजपा में शामिल होना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बेचैनी पैदा कर दी है। अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पुराने कार्यकर्ता को ही टिकट देने की मांग उठा दी है।

आज भीमताल के कनारा होटल में भाजपा के भीमताल विधानसभा के चारों मण्डलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी हाईकमान भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता को ही सम्मान देकर विधानसभा का टिकट देकर चुनाव लड़ायेगी। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट , दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा , ब्लॉक प्रमुख धारी आशा रानी , मण्डल अध्यक्ष मनोज भट्ट , किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रदीप बिष्ट , मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत , मण्डल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल , मण्डल महामंत्री आलम नगदली , मण्डल महामंत्री इंद्र कुमार मेलकानी , कुंदन बिष्ट , कमला आर्या , रविन्द्र कर्नाटक , दीवान मेहरा , चतुर बोरा , शरद पांडे , नरेंद्र खनवाल , हरीश गंगोला , शेर सिंह मेहता , हिरेश बिष्ट , खीम सिंह बिष्ट , यशवंत बोरा , भुवन पनेरू , कमलेश बोहरा , बद्री दत्त शर्मा , महिला मोर्चा हेमा पढालनी , बीना देवराड़ी , दीपसीखा बिष्ट , पुष्पा मेलकानी , कलावती आर्या सहित भीमताल, धारी, रामगढ़ एवं ओखलकांडा मण्डल के समस्त सम्मानित मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम वंदना सिंह ने लिया जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा , सुरक्षा व्यवस्था एवं वोटिंग का किया निरीक्षण
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page