भवाली में जन्मदिन पर भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी को किया याद

Share this! (ख़बर साझा करें)

शिवांशु जोशी , भवाली ( nainilive.com )- भवाली में भाजपाइयों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुवे कार्यक्रम आयोजित किये। प्रदेश अध्य्क्ष अनुसूचित मोर्चा अम्बा दत्त आर्य ने आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे उन्हें राजनीति का अजात शत्रु बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी का लोहा विपक्ष व हर दल के साथ ही जनता भी मानती थी. अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य ने कहा कि अटल जी की छवि जन नेता की रही. देश मे उनके योगदान को कोई भूला नही सकता। उनका सहज व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करता था.

वही महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन द्वारा गजराज होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ ने स्व अटल जी को याद करते हुवे कहा कि देश को परमाणु शक्ति व सामर्थ्य देने वाले अटल जी ही थे जो राजनीति का मतलब जन की सेवा समझते थे. मंडल अध्य्क्ष वर्षा आर्य ने स्व अटल जी को महान राजनेता व कार्यकर्ताओ को उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा. इस दौरान इस दौरान महिला मोर्चा ने पर्यावरण मित्रो को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : जिला बार संघ ने कार्यक्रम आयोजित कर न्यायिक अधिकारियों को दी विदाई


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा उमा पढालनी मंडल अध्य्क्ष वर्षा आर्य,जानकी अधिकारी,पौरवी वर्मा जी,पवन भाकुनी जी,त्रिवेंद्र शाह नामित सभासद नंद किशोर पांडे,चारु आर्य सुनील कुमार,विजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम वंदना सिंह ने किया रामगढ-श्यामखेत-मुक्तेश्वर क्षेत्र का निरीक्षण, किया समस्याओं का समाधान

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page