भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के लिये प्रभारी घोषित

Share this! (ख़बर साझा करें)

यात्रा के सफल संचालन के लिये सौपी जिम्मेदारी।

शिवांशु जोशी , गरमपानी ( nainilive.com ) – भाजपा ने अपनी विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिये बुधवार को संयोजको की घोषणा कर दी। यात्रा के संयोजक विवेक साह ने विधानसभा प्रभारी देवेंद्र ढेला की संस्तुति पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है जिसके तहत दिलीप बोरा को यात्रा का सहसंयोजक ,भावना मेहरा को महिला संयोजक, अरविंद पडियार को प्रशासनिक संयोजक ,दयाकिशन पोखरिया को साज सज्जा, भानु पंत को चिकित्सा, प्रगति जैन को स्वागत संयोजक ,मोहन सिंह बिष्ट को साहित्य प्रचार संयोजक ,जुगल मठपाल व राजेन्द्र जैड़ा को जनसभा का संयोजक व सह संयोजक, शिवांशु जोशी को मीडिया संयोजक ,दामोदर जोशी को भोजन संयोजक ,विश्वकेतूवैद्य को सोशल मीडिया संयोजक,योगेश ढोंडियाल को सहित्य वितरण संयोजक ,देवकी राम को कार्यालय संयोजक, तारा भंडारी को रॉड शो संयोजक,के साथ ही नीरज बिष्ट को वाहन संयोजक की जिम्मेदारी सौपी गयी है ।

बैठक में मण्डल अध्य्क्ष रमेश सुयाल, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य, अनु मोर्चा प्रदेश अध्य्क्ष अम्बा आर्य , जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य , पूर्व पालिका अध्य्क्ष नीमा बिष्ट , प्रताप बोरा, पुष्कर जोशी आनंद बिष्ट, मोहन पाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page