Breaking : नैनीताल में चलती गाड़ी में लगी आग , बाल बाल बची जान , देखें वीडियो
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल से हल्द्वानी को जा रही टाटा नैनो कार संख्या UK 04 L 8254 में धर्मशाला के निकट चलते चलते आग लग गयी। वहां स्वामी मनीष जोशी पुत्र श्री आर के जोशी नैनीताल हाई कोर्ट अपने कार्य से आये हुए थे। वापसी में हल्द्वानी जाते समय इनके वाहन के इंजन में आग लग गयी। लेकिन वाहन स्वामी को इसका आभास नहीं हुआ , क्योंकि इंजन पीछे की तरफ था। तभी धर्मशाला के निकट पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें रोककर घटना की जानकारी दी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल तल्लीताल थाने से चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा भी मौके पर पहुँच गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाया जा सका।
चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने बताया की अगर स्थानीय लोग घटना की जानकारी गाडी रोककर नहीं देते , तो संभव था की एक बड़ा हादसा हो जाता , क्योंकि टाटा नैनो में इंजन पीछे की तरफ होता है , जिसके कारण घटना का आभास ही नहीं हुआ। स्थानीय नागरिकों की जागरूकता के कारण एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun