ब्रेकिंग : तेज बारिश के चलते कैंची के समीप कार के ऊपर गिरा बोल्डर , 1 की मौत , 3 घायल

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के कैंची के समीप तेज बारिश के चलते एक दुखद हादसा हो गया। आज करीब 12:30 बजे कैंची धाम से खैरना अल्मोड़ा की ओर से लगभग 2 km आगे एक स्विफ्ट कार UP-21CU-7632 जिसमे चार व्यक्ति सवार थे , जा रही थी। ऊपर पहाड़ी की ओर से एक बड़ा पत्थर बोल्डर तेजी से कार के ऊपर गिरा जिससे कार पिचक गयी तथा उसमें सवार 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया व 3 अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मय फाॅर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को निकालकर नजदीकी CHC खैरना पहुचाया जहाँ गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया। शेष साधारण चोटिल है जिनका उपचार किया जा रहा है। मृतक का नाम जतिन दिवाकर निवासी मुरादाबाद एवं घायल – प्रवीन चौधरी ,अभय ,अक्षय निवासीगण मुरादाबाद बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page