ब्रेकिंग : कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, साथ ही विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी भाजपा से दिया इस्तीफा

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com ) – उत्तराखंड में सियासी पारा पूरी तरह से गर्मा चुका है । हरीश रावत के बात अब देहरादून से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है , जहां उत्तराखंड के एक और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है । । शुक्रवार की शाम कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है इससे पहले वह कैबिनेट की बैठक को बीच में छोड़कर चले आए थे।

आज कैबिनेट की मीटिंग के दौरान हीं सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कोटद्वार में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज को लटका रही है ऐसे में वह और काम नहीं कर सकते हैं। गुस्से में हरक सिंह रावत सचिवालय से निकल गए। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा उनकी योजनाओं को लटकाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि रायपुर विधायक एवम हरक सिंह रावत के खास उमेश शर्मा काऊ ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है ।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page