ब्रेकिंग : अनुपम कबडवाल को मिली नगर कांग्रेस अध्यक्ष की दुबारा कमान

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने शीर्ष नेतृत्व के अनुमति उपरांत नगरअध्यक्षों की घोषणा कर दी है। नैनीताल में एक बार पुनः नेतृत्व ने अनुपम कबडवाल पर अपना भरोसा जताया है। अनुपम कबडवाल को पूण नैनीताल नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुपम के पूण घोषणा से समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। अनुपम कबडवाल को अपने सौम्य स्वभाव , पार्टी के प्रति समर्पित एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के गुण के चलते पुनः यह दायित्व दिया गया है।

पुनः नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर अनुपम कबडवाल ने शीर्ष नेतृत्व-प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा , नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व सांसद डा0 महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पीसीसी सदस्य -सतीश नैनवाल, जिलाअध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित अपने नगर कांग्रेस के परिवार के सभी सम्मानित कॉंग्रेस-जनों का आभार जताते हुये कहा कि पुनः विपरीत परिस्थितियों में चुनौतीपूर्ण व कठिन संघर्ष की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व व नगर कांग्रेस परिवार की सहमति पर मिली है, उसे आप सभी के सहयोग व मार्गदर्शन से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करता रहूँगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में पार्टी आगामी निकाय चुनाव और लोक सभा चुनाव में बेहतर प्रर्दशन करेगी.

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट

अनुपम ने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति से डीएसबी परिसर के छात्र संघ उपाध्यक्ष के रूप में वर्ष 1998-99 से की। इसके उपरान्त वर्ष 2002 -03 में वह परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए। वर्ष 2007 से वह लगातार हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य हैं. 2011 में वह युथ कांग्रेस के निर्विरोध डेलिगेट चुने गए। मार्च २०१९ में उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व प्रथम बार मिला।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी

उनके मनोनयन पर राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, होटल ऐसा • के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट , ब्लाक प्रमुख भीमताल डा.हरीश बिष्ट, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी , ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पाण्डे, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी, PCC सदस्य वरुण कपूर, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष लवेन्द्र चिलवाल, हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह रावत, Adv. नदीम मून पूर्व बार महासचिव कमलेश तिवारी, धीराज बिष्ट , कैलाश अधिकारी, सभासद पुष्कर बोरा , सपना विष्ट, निर्मला चंद्रा, रेखा आर्या, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुंदर सिंह मेहरा, सौरभ रावत, मयंक बिष्ट, नीतित बल्यूटिया, संजय रावत, बंटू आर्या पूर्व पालिका मुकेश जोशी ‘मंटू, जे.के शर्मा, डा0 रमेश पांडे, सरस्वती खेतवाल आदि ने उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page