पंजाब नेशनल बैक ने नैनीताल में ई लॉबी सेंटर एवम एटीएम की करी शुरुआत
न्यूज़ डेस्क, नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के तल्लीताल बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैक ने ई लॉबी सेंटर एवम एटीएम की शुरुआत कर दी है । इस केंद्र का उदघाटन बैंक के उत्तराखंड क्षेत्र के जीएम संजय कांडपाल द्वारा फीता काट कर ई लॉबी सिंगल विडो सिस्टम जनता की सेवा एवम सुविधा के लिए समर्पित किया।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए महाप्रबंधक संजय काडंपाल ने बताया की यह मात्र एक एटीएम केंद्र न होकर बैंक के ई लॉबी केंद्र के रूप में कार्यरत होगा , जिसमे ग्राहकों को कैश विड्रॉल के साथ ही पास बुक प्रिंटिंग , माइक्रो क्रेडिट की सेवाएं , माइक्रो बैंकिंग की सेवाओं और भविष्य में इसी केंद्र से कैश डिपॉजिट की सुविधाएं भी मिलेंगी ।
पंजाब नेशनल बैंक नैनीताल शहर में ई लॉबी की शुरूआत करने वाला पहला बैंक बन गया है जो एक ही स्थान पर ग्राहकों को कई सुविधाएं प्रदान कर रहा है । उन्होंने कहा कि इस समय युवाओं को बैंक द्वारा स्वरोजगार के लिए दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाते हुए खुद का स्वरोजगार करने की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए ।
इस दौरान पीनएबी के मंडल प्रमुख प्रताप सिह रावत, प्रबंधक विशाल चन्द्र,जितेन्द्र सिंह ,अरविंद कुमार , प्रकाश मकवाल, सुकीर्ति ,हितेश,रोहित कैसले समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग