ब्रेकिंग न्यूज़: नैनीताल में नशे की हालत में स्कूटी चला रहे स्कूटी सवार ने नैनीताल के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी को मारी टक्कर, व्यवसायी घायल

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में नशे की लत इतनी ज्यादा बढ़ती जा रही है , जिसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। बीती रात्रि दिनांक 25 अगस्त 2021 को रात्रि 8 बजे नैनीताल के माल रोड स्थित प्रतिष्ठित होटल अलका के स्वामी वेद साह अपने होटल को जा रहे थे , जिन्हे माल रोड पर नशे की हालत में स्कूटी चला रहे एक स्कूटी चालक संदीप कुमार ने स्कूटी संख्या UK 04 9913 से टक्कर मार का घायल कर दिया ।

पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर स्कूटी सवार नशे की हालत में स्कूटी चला रहा था। अलका होटल स्वामी वेद साह पैदल ही रोज की तरह माल रोड में किनारे चल रहे थे और हादसे का शिकार हो गए । स्थानीय लोगों ने स्कूटी सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। होटल व्यवसायी के आंख ,सिर एवं हाथ पर चोट आयी जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने स्कूटी चालाक के विरुद्ध धारा 185 के तहत कार्यवाही की है एवं स्कूटी को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page