ब्रेकिंग : सड़क पर पड़ी मिली लावारिस पीपीई किट , लोगों में मची खलबली।

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते शनिवार को नगर में 31 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि के बाद लोगो के बीच अभी भी डर का माहौल खत्म नही हुवा की, सोमवार देर शाम नगर के बारापत्थर क्षेत्र रियो ग्रैंड होटल में, बनाये गए कोविड केयर सेंटर के समीप एक पीपीई किट सड़क किनारे लाबरिस अवस्था में मिलने के बाद स्थानीय लोगो में कोरोना का ख़ौफ़ बन गया है।

प्रत्यक्षदर्शी सभासद मनोज साह जगाती ने बताया कि शाम 6 बजे के करीब वे घूमने के लिए निकले थे की, तभी उनकी नजर बारापत्थर क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ी बारिश पीपीई किट पर पड़ी, जिससे की नगर की एक मानसिक रूप से कमजोर महिला खेल रही थी।जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी। उन्होंने कहा कि चिंता की बात यह है की इससे जो महिला खेल रही थी वह पूरे शहर में घूमती है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित

मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लावारिस पड़ी पीपी किट को अपने कब्जे में ले लिया गया।बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि पीपी किट को कब्जे में ले लिया गया है। और इसकी जांच के बाद इसको डिस्पोज कर दिया जाएगा। व उस महिला की भी खोजबीन कर उसकी सैंपलिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page