ब्रेकिंग : उत्तराखंड शासन ने किये 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
न्यूज़ डेस्क , देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड शासन ने राज्य में 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। पीसीएस अधिकारी उदयराज को अपर सचिव गन्ना- चीनी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। हरीश चंद्र कांडपाल को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर का अतिरिक्त दायित्व बनाया गया है। बंशीधर तिवारी से उनके वर्तमान पदभार वापस लेते हुए उन्हें महानिदेशक विद्यालय शिक्षा का दायित्व दिया गया है।दीप्ति सिंह से श्रमायुक्त का दायित्व वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है। जय भारत सिंह से नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार से मुक्त करते हुए उन्हें अपर जिलाधिकारी प्रशासन उधम सिंह नगर बनाया गया है। जगदीश चंद्र कांडपाल से अपर जिलाधिकारी उधमसिंह नगर के दायित्व से मुक्त करते हुए उन्हें बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।

कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर चमोली से डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। दयानंद सरस्वती को उप मेलाधिकारी कुम्भ से नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार बनाया गया है। राकेश चंद्र तिवारी को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर से डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है। बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun