17वीं मंजिल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या, स्कूल पर प्रताड़ना का आरोप
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – एक नामी स्कूल के 10वीं के छात्र आरवेय मल्होत्रा ने अपनी सोसायटी की 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने अपने स्कूल के उच्च अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्र ने अपने स्कूल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. परिजन स्कूल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं
सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि स्कूल ने मुझे मार दिया है. इसी का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल और मैनेजमेंट के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. बच्चे की मां भी उसी स्कूल में टीचर है जहां छात्र पढ़ता था. मां ने आरोप लगाया है कि गुरुवार रात 9.00 बजे उनका बेटा घर में अकेला था उसी समय उसने सोसायटी की 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. वह स्कूल में चल रही प्रताड़ना से डिप्रेशन में था और बीते एक साल से दिल्ली में उसकी प्रोफेशनल काउंसलिंग चल रही थी.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun