डीएसबी परिसर के कैडेट मानस पाठक ने किया दूसरा स्थान हासिल

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- डीएसबी परिसर के कैडेट मानस पाठक को नैनीताल ग्रुप उत्तराखंड डायरेक्टरेट में कैडेट वेलफेयर सोसाइटी बेस्ट कैडेट कॉम्पटीशन में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

एनसीसी अधिकारी सब ले डॉ रीतेश साह ने बताया कि एनसीसी प्रशिक्षण के तहत प्रतिवर्ष करवाए जाने वाली एनसीसी कैडेट वेलफेयर सोसाइटी बेस्ट कैडेट कॉम्पटीशन में 05 यूके नेवल विंग के कैडेट मानस पाठक को नैनीताल ग्रुप उत्तराखंड डायरेक्टरेट में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त

इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की विभिन्न एनसीसी यूनिट के 2 सीनियर डिवीजन बॉयज के कैडेट और 2 सीनियर विंग गर्ल्स की कैडेट्स प्रतिभाग करते हैं। यह कैंप पिछले वर्ष अक्टूबर में रानीबाग एनसीसी के कैंप एरिया में आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार गिरी खाई में , ५ की दर्दनाक मौत

इस कॉम्पटीशन में फायरिंग, डी एसटी, सर्विस सब्जेक्ट, जनरल नॉलेज, एवं इंटरव्यू होता हैं जो कि भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा लिया जाता है। इस प्रतियोगिता के तहत कैडेट्स मानस को 3500 रुपए की छात्रवृत्ति एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

उनकी उपलब्धि पर कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डीके सिंह, निदेशक प्रो एलएम जोशी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो डीएस बिष्ट, चीफ प्रॉक्टर प्रो नीता बोरा शर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो एचसीएस बिष्ट सहित अन्य प्राध्यापकों व कैडेट्स ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page