सीडीओ डॉ० संदीप तिवारी ने किया भीमताल में मत्स्य बीज संचित का स्थलीय निरीक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी/भीमताल (nainilive )- मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने मंगलवार को मत्स्य विभाग द्वारा भीमताल झील में पचास हजार मत्स्य बीज संचित का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देश दिये कि इस तरह मत्स्य बीज संचय के कार्यक्रम भीमताल समूह की झीलों के साथ-साथ जनपद के दूरस्थ झीलों जैसे हरीशताल, लोहाखामताल में भी किये जाये, जिससे प्राकृतिक झीलों का सौन्दर्य बना रहे एंव जलीय वातावरण भी संतुलित रहे।

Ad


निरीक्षण के दौरान जनपद मत्स्य प्रभारी डॉ० विशाल दत्ता ने बताया गया कि उक्त मत्स्य बीज का संचय जिला योजना की जलाशय विकास योजना के अन्तर्गत किया गया है। उक्त बीज अच्छी एव उन्नत प्रजाति का है। जो शीघ्र ही झील में शारीरिक वृद्धि कर लेगा।

हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक
हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक


इस अवसर पर मत्स्य निरीक्षक कुँवर सिंह बगडवाल ने बताया कि वर्तमान में भीमताल झील में बीस हजार महाशीर एव तीस हजार विदेशी कार्प मत्स्य बीज संचित किये गये हैं इससे झील में मछलियों का पारस्परिक अनुपात सही रहेगा एव शीघ्रता से मात्स्यिकी कार्यक्रमों में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page