केंद्रीय संचार ब्यूरो(सीबीसी) नैनीताल ने की स्वच्छोत्सव 2025 की शुरुआत
नैनीताल ( nainilive.çom )- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय संचार ब्यूरो(सीबीसी), नैनीताल ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ को लेकर देश भर में चलाए जा रहे अभियान की शुरुआत की। सीबीसी, नैनीताल की स्वच्छ भारत अभियान की नोडल अधिकारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि सभी कार्मिकों ने हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर के आसपास सफाई की। सबसे पहले मंदिर के गेट से लेकर पार्क तक की सड़क को साफ किया गया, उसके बाद पार्क में बिखरे कूड़े को इकट्ठा कर निस्तारित किया गया। उसके बाद सभी कार्मिकों ने हनुमान गढ़ी मंदिर से शीतला देवी माता मंदिर तक के रास्ते की झाड़ियों और बिखरे कूड़े को साफ किया।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, नीरज भट्ट, ने बताया कि इस साल की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ है। साथ ही उन्होंने बताया, सीबीसी नैनीताल भी 25 सितंबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ के उद्देश्य के साथ स्वच्छता श्रमदान का आयोजन करेगा। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता की मुहिम के साथ जोड़ा जा सके।
सफाई अभियान के दौरान सीबीसी नैनीताल के कलाकारों ने स्वच्छता गीत साफ सुधरी जमी हवा तो, देश अपना स्वस्थ रहेगा का गायन भी किया। अभियान में सीबीसी नैनीताल के आनंद सिंह, गोपेश बिष्ट, शर्मिष्ठा, दीपा, शोभा, भास्कर, दीवान सिंह, राजेश , भूपेंद्र जड़ौत सहित मौके पर मौजूद लोग शामिल रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई