नैनीताल में होगा अधिवक्ताओं का कुमाऊँ स्तरीय सम्मेलन
नैनीताल (nainilive.com )- कुमाऊँ मंडल के अधिवक्ताओं का बड़ा सम्मेलन आगामी नवंबर माह में नैनीताल में आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बार सभागार में आयोजित हुई, जिसमें सम्मेलन सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने की। इस दौरान अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों पर कई प्रस्ताव रखे गए।
वहीं, एसोसिएशन के सचिव दीपक रुबाली ने जानकारी दी कि नवंबर में अधिवक्ताओं का एक भव्य कुमाऊँ स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा शीघ्र तय की जाएगी . बैठक में अधिवक्ताओं को सत्यापन व न्यायिक कार्यों के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई . सदस्यों ने इन समस्याओं के समाधान हेतु आम सहमति बनाने पर जोर दिया। बैठक में उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान दीपक दत्त गौरव कुमार शशांक कुमार तारा आर्य वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष मोहन जोशी ज्योतिप्रकाश सिंह बोरा ओंकार गोस्वामी भुवन जोशी राजेश चंदोला अनील बिष्ट संजय सुयाल भरत भट्ट निखिल बिष्ट पंकज कुमार नीरज गोस्वामी प्रदीप कुमार मुकेश कुमार गंगा सिंह मंजू कोटलिया मुन्नी आर्य सरिता बिष्ट किरन आर्य जया आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग