लायन ज्योति खन्ना बनी लायन क्लब गोल्ड नैनीताल की अध्यक्ष

लायन ज्योति खन्ना बनी लायन क्लब गोल्ड नैनीताल की अध्यक्ष

लायन ज्योति खन्ना बनी लायन क्लब गोल्ड नैनीताल की अध्यक्ष

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- लायन क्लब गोल्ड नैनीताल की कार्यकारिणीं का आम चुनाव आज संपन्न हुआ जिसमे सर्वसम्मति से लायन ज्योति खन्ना को लायन क्लब गोल्ड नैनीताल का अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीँ कार्यकारिणी के अन्य पदों पर लायन नीलू एल्हांस उपाध्यक्ष , लायन रेखा त्रिवेदी सचिव एवं लायन मोनिका साह को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन लिया गया। इस चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करने में ईशा साह , आशा शर्मा , मंजू कंसल, मीनू शर्मा , गीता साह , वर्षांजलि श्रीवास्तव , शशि मित्तल , अनुपमा साह , शोभा गुप्ता उपस्थित थे।

लायंस क्लब गोल्ड नैनीताल की नव नियुक्त अध्यक्षा ज्योति खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया की क्लब को गत वर्ष के लिए स्पिरिट ऑफ़ सर्विस फॉर कैंसर के पुरूस्कार से पुरुस्कृत किया गया है , जिसके लिए क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष आशा शर्मा का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा की क्लब जरूरतमंदों को राशन , मास्क आदि वितरण करने के साथ ही उनका स्वास्थय परीक्षाएं इत्यादि कार्यक्रम भी भविष्य में आयोजित करता रहेगा एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन के लिए सदैव आगे खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट द्वारा "उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page