चंपावत समाचार – खतरा : जमनपौड़ में उफनाया नाला
सूरज लडवाल, चम्पावत ( Champawat ) – जिले में भारी बारिश हो रही है । भारी बारिश से जिले के नदी औऱ नाले उफान पर हैं । देवीधुरा – हल्द्वानी मोटरमार्ग में देवीधुरा औऱ वालिक के बीच जमनपौड़ में नाला भयंकर उफ़ान पर आ गया है । नाले के उफान में आने से नाले के दोनों ओर कई वाहन रुके नजर आए । हम आपको बता दें जिले में बारिश होते ही हर बार ये नाला उफ़ान पर आ जाता है । लेकिन अब इस नाले को डायवर्ट करने या पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोगों के लिए खतरा उत्पन्न न हो । हम आपको बता दें इस नाले में बहने से पहले मौत भी हो चुकी है ।
अगर ऐसी हो स्थिति तो – मान लीजिए बरसात के समय नाला उफ़ान पर हो औऱ नाले के किसी भी ओर गाड़ी में इमरजेंसी की हालत में मरीज हो । तो ऐसी स्थिति में न आगे जाया जा सकता है और मरीज की स्थिति को देखकर पीछे भी नहीं हटा जा सकता है । तो कभी ऐसी स्थिति न बने इसीलिए संबंधित विभाग को शीघ्र इस विषय में निर्णय लेकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए ।ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का बचाव हो सके ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई