चम्पावत: शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम
◆ सुमित प्रथम , विनय द्वितीय और समीर रहे तीसरे स्थान में
सूरज लडवाल, चम्पावत ( Champawat ) – जिले की चम्पावत युवा समिति अध्यक्ष शिक्षक प्रकाश भण्डारी , सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन तथा नशा हटाओ जीवन बचाओ के संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में ग्राम स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । जिसमें चम्पावत बजरंग हेल्थ क्लब के सुमित सिंह तड़ागी प्रथम , विनय कश्यप द्वितीय तथा समीर कश्यप तृतीय स्थान पर रहे ।
हम आपको बता दें प्रतियोगिता में 10 युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । शिक्षक आर्य ने बताया कि किशोर वर्ग एवं युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित व प्रेरित करने हेतु समय-समय पर ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का होना बहुत आवश्यक है , जिससे युवाओं को मंच मिलने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे । इसके साथ – साथ नशे के जाल में फँसने से पहले ही युवावर्ग अपनी ऊर्जा और शक्ति को स्वस्थ शरीर के निर्माण में लगा सके ।
कार्यक्रम के समापन में अध्यक्ष प्रकाश भण्डारी , बी.डी.सी.पूरन सिंह बडोला आदि ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया । जिम प्रशिक्षक पंकज कुमार व अनुराग ने उक्त आयोजन को युवाओं हेतु प्रेरणीय बताया। इस अवसर पर भुवन पाण्डेय , छवि पाण्डेय , कै.दीवान खेतारी , दीपक , संजय सहित तमाम युवा उपस्थित थे ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग