चारधाम देवस्थानम एक्ट मामले में शुक्रवार को भी होगी सुनवाई

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- हाई कोर्ट में भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी द्वारा उत्तराखंड सरकार के चारधाम देवस्थानम एक्ट को निरस्त करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।

गुरुवार को सुनवाई में रुलक संस्था के अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कोर्ट को अवगत कराया है कि, सेक्युलर मैनेजमेंट और रिलिजेस को 1899 में ही अलग कर दिए गए थे। जिसमें सेक्युलर मैनेजमेंट आफ टेम्पिल राज्य को दिया गया था। जबकि रिलिजेस मैनेजमेंट मंदिर पुरोहित को दिया गया है। जो नया एक्ट राज्य सरकार द्वारा लाया गया है। इसमें कही भी हिन्दू धर्म की भावनाएं आहत नही होती। मामले में सुनवाई कल भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन

बता दे कि देहरादून की रुलक संस्था ने राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर जनहित याचिका को चुनौती दी है जिसमे कहा गया था प्रदेश सरकार द्वारा चारधाम के मंदिरों के प्रबंधन को लेकर लाया गया देवस्थानम् बोर्ड अधिनियम असंवैधानिक है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

देवस्थानम् बोर्ड के माध्यम से सरकार द्वारा चारधाम व 51 अन्य मंदिरों का प्रबंधन लेना संविधान के अनुच्छेद 25 व 26 का उल्लंघन है। संस्था ने इस जनहित याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि चारधाम यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने देवस्थान बोर्ड अधिनियम बनाकर चारधाम व अन्य मंदिरों का प्रबंध लिया गया है उससे कही भी हिदू धर्म की भावनाएं आहत नही होती। लिहाजा सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर ययाचिका पूरी तरह से निराधार है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page