कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए किसानों का उपयोग करने से भी नहीं चूक रही है- प्रकाश रावत

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- किसान आन्दोलन को कांग्रेस द्वारा सर्मथन दिये जाने पर कटाक्ष करते हुए भाजपा उत्तराखण्ड के प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए किसानों का उपयोग करने से भी नहीं चूक रही है। जबकि कांग्रेस लम्बे समय तक केन्द्र व देश के कई राज्यों में सत्ता में रहते हुए किसानों के लिए कोई ठोस व स्पष्ट नीति बनाने में नाकाम रही और उसी के परिणाम स्वरूप देश के किसानों की दुर्दषा हुई।

भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साफ नियत से किसान कल्याण के लिए प्रयास शुरू किये व स्पष्ट नीतियां बनाई। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि किसान हमारे देश के अन्न दाता हैं और उनका कल्याण हमारा दायित्व है। इसी नियत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकारें किसानों के लिए कार्य कर रही हैं और बनाई गई नीतियों पर किसानों से वार्ता करने व उनके सुझावों के लिए हमेशा तैयार हैं। किन्तु कांग्रेस पार्टी हमारे किसान भाईयों को गुमराह कर रही है और उन्हे व्यर्थ की आशंकाओं का भय दिखाकर किसान कल्याण नितियों से वंचित करने का भी कार्य रही है। साथ ही आप पार्टी के भारत बंद समर्थन करने पर कटाक्ष किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page