पैट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- पेट्रोल डीजल में बढ़ोतरी के विरोध में पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।

सोमवार को पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा नगर के तल्लीताल पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया गया व इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

सरिता आर्य ने बताया कि लॉकडाउन के पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोत्तरी ने भारत के नागरिकों को असीम पीड़ा व परेशानियां दी है। जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है, यहीं दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में गुनाफाखोरी कर रही है। मोदी सरकार द्वारा भारत के नागरिकों से की रही जबरन वसूली एकदम स्पष्ट परिलक्षित हो रही है.

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज अतंराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम कम हैं। फिर भी सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी करके भाजपा सरकार किसे फायदा पहुंचा कर जनता के उपर मंहगाई का भार बढ़ा रही हैं। राज्य सरकार ने बसों का किराया दूंगना कर जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल कहा कि युवा बेरोजगार हैं, कोरोना वायरस महामारी से जंनता वैसे ही परेशान हैं। ऊपर से सरकार ने मंहगाई कर जनता को कर्ज में डूबा रहीं हैं। जबकि ऐसे समय में सरकार को जनता के साथ खड़ा होना चाहिए था।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी

इस दौरान पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पालिकाध्यछ सचिन नेगी,नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,भय्यू सती, राजेन्द्र ब्यास, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी (मंटू), महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीमा बिष्ट, सभासद रेखा आर्य,बबिता उप्रेती,विमल चौधरी,सुभाष चंद्रा, हिमांशु पांडे,सभासद पुष्कर बोरा,सुखदीप आनंद,रमेश रावत,संजय कुमार,नीरज,अमित बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी जेके शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page