कोरोना: सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में टीबी और चेस्ट वार्ड बंद
हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में बनाया जा रहा 150 बेड का ऑक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर, 1 मई से हो जाएगा चालू
हल्द्वानी ( nainilive.com )- कोरोना संक्रमण की गति बरकरार है। सोमवार को नैनीताल जिले में फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में उछाल आया। यहां कोरोना के 546 मरीज मिले हैं। बेस अस्पताल में टीबी और चेस्ट वार्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ इसे बंद कर दिया गया है।
जिले में सोमवार को कोरोना के 546 मरीज मिले हैं। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2629 हो गई है। इधर सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में कोरोना के बढ़ रहे मामलों की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित हुई हैं। यहां अभी तक कई डॉक्टर और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। अस्पताल में टीबी और चेस्ट वार्ड को भी बंद कर दिया गया है। यहां हुई कोरोना जांच में बड़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। अस्पताल के पीएमएस डॉ. सविता हयांकी ने बताया कि टीबी और चेस्ट वार्ड के डॉक्टर पॉजिटिव आए हैं। साथ ही पैथॉलोजिस्ट भी पॉजिटिव आई हैं। इस वजह से स्वास्थ्य सेवाएं कुछ प्रभावित हो रहीं हैं। कहा कि लेकिन जल्द ही यह दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
इसके अलावा अल्मोड़ा में 111, बागेश्वर में 39, चमोली में 137, चम्पावत में 45, देहरादून में 987, हरिद्वार में 352, नैनीताल में 546, पौड़ी गढ़वाल में 289, पिथौरागढ़ में 60, रुद्रप्रयाग में 53, टिहरी गढ़वाल में 65 और ऊधम सिंह नगर में 568 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नैनीताल जिले में 2543 लोगों को कोरोना वैक्सीन टीका लगा है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

समाधान योजना के व्यापारियों पर पेनल्टी कार्रवाई रोकने की मांग रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
आध्यात्मिकता से ही बनेगा भारत विश्वगुरु – ध्रुव रौतेला
मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत संचालित स्वैच्छिक संस्था धरोहर खुला बाल आश्रय गृह का निरीक्षण
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत जी0 बी0 पन्त राजकीय इंटर कॉलेज भवाली छात्र छात्रों व पी0एल0वी0 अधिकार मित्रो एस0डी0आर0एफ0 के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण व विधिक साक्षरता एवं जगरूकता शिविर का आयोजन
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण कार्य का उच्चाधिकारियों द्वारा किया निरीक्षण