कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में आज फिर कोरोना के 244 मामले आये सामने

Share this! (ख़बर साझा करें)

 

न्यूज़ डेस्क, नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में कोरोना ने अपनी रफ़्तार तेज कर दी है. बीते हफ्ते से शतकीय आंकड़ों के साथ जिस तेजी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, वह निश्चित रूप से चिंता पैदा करता है. साथ ही प्रशासन एवं स्वास्थय विभाग के लिए चुनौती से भरा है. राज्य के नागरिकों को भी अब ज्यादा सजग, सतर्क एवं सुरक्षित रहने के लिए शासन -प्रशासन स्तर पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन फिर भी अधिकतर जगह लोगों द्वारा लापरवाही एवं गैर जिम्मेदाराना व्यवहार भी देखने को मिल रहा है. कहीं कहीं तो लोग मास्क को भी मात्र प्रतीकात्मक लगा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ ले रहे है.

आज आये 244 ताज़ा मामलों में राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5961  पर पहुँच गयी है. आज आये मामलों में कल देर रात्रि को अल्मोड़ा , हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल , चम्पावत , बागेश्वर , पौड़ी , टिहरी , पिथौरागढ़  , उत्तरकाशी एवं उधम सिंह नगर  के कुल 221   मामले भी सम्मलित हैं. आज आये मामलों में सर्वाधिक  72  मामले देहरादून से, 61  मामले हरिद्वार से,  30 मामले नैनीताल से,  23 मामले उधम सिंह नगर , पिथौरागढ़ से 18  , अल्मोड़ा से 6 ,   उत्तरकाशी से 12  , चम्पावत से 9 , बागेश्वर से 3 , पौड़ी गढ़वाल से 6  एवं टिहरी गढ़वाल से ४  मामले सामने आये है. राज्य में डॉबलिंग रेट भी कल के 19.92  दिन से बढ़ कर 20.81  दिन पर आ गया है, वहीँ राज्य में लोगों के कोरोना पर विजय पाने की दर भी घट कर 58.63    % रह गयी है.

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो गयी है और अब कुल 2365   एक्टिव कोरोना के केस राज्य में मौजूद है. वहीँ अब तक कुल 3495   लोगों ने कोरोना पर विजय भी पायी है.

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page