कोरोना अपडेट: उत्तराखंड में आज कोरोना के 446 नए मामले वहीँ 1580 ने पायी कोरोना पर विजय, 23 की मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज गिरावट दर्ज की गयी है। । प्रदेश में आज कोरोना के मामले में गिरावट आयी है। वहीँ आज प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 23 पर पहुँच गया , राज्य में मरीजों का आंकड़ा घटना अच्छा संकेत बन रहा है। आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 446 नए संक्रमण के मामले सामने आये हैं। वहीँ आज 23 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी है. हालांकि एक सुखद पहलु यह भी है कि 1580 मरीजों ने आज कोरोना पर विजय पायी है। वहीँ आज आये मामलों के साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 334024 पर पहुँच गयी , जिसमे से 305239 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

आज शाम जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में सर्वाधिक 121 ,हरिद्वार से 67 , नैनीताल में 25 , पौड़ी में 20 , उधम सिंह नगर में 26 , अल्मोड़ा में 7 , चम्पावत में 4 , चमोली में 23 , पिथौरागढ़ में 61 , टिहरी में 54, रुद्रप्रयाग में 9 , उत्तरकाशी में 23 और बागेश्वर में 6 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page