दुस्साहस : बरेली में मास्क नहीं पहनने पर बैंक के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली , देखें घटना वीडियो में

दुस्साहस : बरेली में मास्क नहीं पहनने पर बैंक के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली , देखें घटना वीडियो में

दुस्साहस : बरेली में मास्क नहीं पहनने पर बैंक के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली , देखें घटना वीडियो में

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क ( nainilive.com )- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दुस्साहस की घटना सामने आयी हैं , जहाँ मास्क नहीं पहनने की कीमत व्यक्ति को भारी पड़ गयी। इस व्यक्ति को मास्क नहीं पहनने की इतनी भारी कीमत चुकानी पड़ी , जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। यह हैरान और चौकाने वाली दुस्साहस भरी घटना बरेली जिले के कोतवाली क्षेत्र की है जहाँ सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी रेलवेकर्मी राजेश किसी काम से बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में बिना मास्क लगाए आया था। रेलवेकर्मी राजेश की मास्क को लेकर बैंक के सुरक्षाकर्मी से बहस हो गई. गुस्से में बैंक के गार्ड ने उस शख्स के पैर में गोली मार दी. इस घटना से बैंक में अफरा तफरी मच गई. पीड़ित शख्स रेलवे कर्मचारी है. जबकि आरोपी गार्ड पूर्व फौजी बताया जा रहा है.

बैंक के सिक्योरिटी गार्ड केशव प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है और घायल राजेश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के सभी आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और बैंक के स्टाफ से घटना की जानकारी ली. वहीँ पीड़ित राजेश के परिजनों का आरोप है कि बैंक के गार्ड ने मास्क न लगाने पर राजेश को गोली मार दी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page