मंडलायुक्त दीपक रावत ने किया भवाली , श्यामखेत एवं भीमताल क्षेत्र के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण , दिए नक्शों को निरस्त करने के निर्देश
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- आयुक्त कुमाऊं मंडल श्री दीपक रावत ने (मंगलवार) को जनपद के भवाली,भीमताल एव श्यामखेत मैं चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भीमताल मे जो नक्शे जिला विकास प्राधिकरण के द्वारा पास किए गए है उनके द्वारा निर्माण के दौरान मलबे का उचित निस्तारण नहीं किया जा रहा है जबकि जिला विकास प्राधिकरण द्वारा उन्हें पूर्व में भी नोटिस भी दिया गया है। इसके बावजूद वे अभी भी मलबे का उचित निस्तारण नहीं कर रहे हैं जो कभी भी आपदा के दौरान घरों को नुकसान एवं जान-माल को हानि पहुंचा सकता है जिसे आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए ऐसे नक्शों को निरस्त करने के निर्देश सचिव जिला विकास प्राधिकरण को दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो 35- 36 फ्लैट की कंपाउंडिंग हुई है उनका भली-भांति निरीक्षण करें कि क्या वे ग्रुप हाउसिंग के मानकों को पूरा कर रहे है या नहीं । की रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं की 35-36 फ्लैट्स का एक सा निर्माण किया गया है। लेकिन उनका चालान तब किया गया है जब 35-36 फ्लैट्स निर्माण हो चुका था एवं चालान के बाद भी फ्लैट्स के कार्यों का काम जारी था जिसे आयुक्त द्वारा गंभीरता से लेते हुए सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय को जांच के निर्देश दिए । साथ ही संबंधित अधिकारी के स्पष्टीकरण करने के भी निर्देश दिए गये है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun