कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी को देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया गया है । एम आई ई टी तथा अमर उजाला के इस पुरस्कार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु यह सम्मान दिया गया है । प्रॉफ गीता तिवारी के 110 उच्च कोटि के रिसर्च पेपर पब्लिश हो चुके है तथा 8 शोध छात्र पी एच डी कर चुके है । डॉ ललित तिवारी निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर ,पूर्व निदेशक शोध के साथ विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान है उनके 210 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके है तथा 47 विद्यार्थी उनके निर्देशन में शोध कर चुके है तथा डॉ तिवारी को उत्तराखंड रत्न सहित कई पुरस्कार मिल चुके है ।

उस अवसर पर कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रॉफ दिवान सिंह रावत ,कुलपति, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रॉफ नवीन चंद्र लोहनी , प्रॉफ बी एस बिष्ट ,दर्जा राज्य मंत्री डॉ अनिल कपूर , अमर उजाला तारा गुरुरानी , हल्द्वानी नगरपालिका के चेयरमैन गजराज बिष्ट ,एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page